दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिला समृद्धि योजना के शुरू होने का इंतजार महिलाओं द्वारा किया जा रहा है हाल ही में न्यूज के मुताबिक योजना की शुरुआत महिला दिवस के दिन शुरू होने की उम्मीद है। इस वेबसाइट में महिला समृद्धि योजना दिल्ली से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान की जाती है नीचे योजना से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है।
दिल्ली महिला समृद्धि योजना 2025
दिल्ली चुनाव होने के बाद भाजपा पार्टी की सरकार बन चुकी है ऐसे में भाजपा पार्टी द्वारा किए गए वादे के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने Delhi Mahila Samridhi Yojana को शुरू करने का निर्णय लिया है, योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं प्रति माह 2500 रुपए दिए जाएंगे जिससे उन्हें जीवन यापन करने में मदद मिलेगी।

महिला समृद्धि योजना दिल्ली का उद्देश्य महिलाओं को शसक्त बनाना है और उन्हें प्रति माह 2500 रुपए देने का लक्ष्य रखा है। सरकार द्वारा योजना के तहत उन्हें ही शामिल जायेगा जिनकी आयु कम से कम 21 वर्ष होगी और वे शादीशुदा होगी। योजना के बारे में अन्य जानकारी नीचे आर्टिकल में दी गई है।
Delhi Mahila Samriddhi Yojana के उद्देश्य
- योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को प्रोत्साहन और लाभ प्रदान करना है।
- योजना के अंतर्गत महिलाओं 2500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रति माह दिया जाएगा।
- महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें अपने जीवन की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
- डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट बैंक खाते में पैसा प्रदान करना है।
दिल्ली महिला समृद्धि योजना की पात्रता
- आवेदक महिला दिल्ली की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिलाओं की आयु न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए तभी उन्हें लाभ प्रदान किया जाएगा।
- जो भी महिलाएं आवेदन कर रही हैं उनकी शादी हो चुकी हो।
- अन्य योजना या पेंशन के तहत लाभ पाने वाली महिलाओं को योजना में नहीं जोड़ा जायेगा।
- सरकारी नौकरी में कार्यरत महिलाओं को योजना में लाभ नहीं दिया जाएगा।
- इनकम टैक्स भरने वाली महिलाओं को योजना से बाहर रखा जाएगा।
- महिला के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है।
Delhi Mahila Samridhi Yojana Apply Required Documents
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पूरा पता
Delhi Mahila Samridhi Yojana Apply Online
- योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 मार्च 2025 से शुरू किए जाएंगे, जिसके लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर जाकर आपको Apply Online की बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर भरना होगा और ओटीपी के माध्यम से उसको सत्यापित करना होगा।
- सत्यापन करने के बाद आपको अपनी जानकारी प्रदान करना होगा जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पता और बैंक खाते की जानकारी।
- उसके बाद आपको योजना से संबंधित दस्तावजों को अपलोड करना होगा।
- अपलोड करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा, इस तरह आपका महिला समृद्धि योजना रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
Delhi Mahila Samridhi Yojana Status Check
- योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन चेक करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको Check Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा और आगे बढ़ना होगा।
- अब आपको अपने आवेदन फॉर्म के स्टेटस की जानकारी पता चल जाएगी।
महिला समृद्धि योजना के नियम व शर्तें
योजना में शामिल होने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा कई नियम व शर्तें रखी है जिसमें आपके आवेदन किए हुए फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा, सत्यापन करने के लिए प्रशाशन और स्थानीय निकायों की मदद ली जाएगी। आवेदन फॉर्म में संलग्न किए हुए दस्तावजों में यदि किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है तो आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
महिला समृद्धि योजना की शुरुआत कब होगी?
दिल्ली सरकार द्वारा योजना की शुरुआत 8 मार्च 2025 को महिला दिवस के अवसर पर की जायेगी, उसी दिन से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे।
Mahila Samridhi Yojana के लाभ क्या है?
योजना तहत महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे जिससे उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करना में मदद मिलेगी।